Tuesday, December 24, 2013

प्रेम की  अनुभूति

तुम्हारे प्रेम की  अनुभूति से 
जो सुख मिला मुझको 
उसी की याद कर 
मैं काट दूंगा 
ज़िंदगी अपनी 
तुम्हारे साथ के दो पल ने 
मुझको वह ख़ुशी दे दी 
कि जिसकी चाह में 
व्याकुल था 
सारी उम्र मै अपनी 
न होना तुम कभी चिंतित 
कि दुःख से दूर हूँ अब मै 
तुम्हारे प्यार के दो पल ने 
मेरी ज़िंदगी सींची 

                          अशोक जौहरी 

No comments: