आप यह भूल जाए
भारत के पूर्व प्रधान मंत्री श्री नरसिम्हा राव कि सार्वजानिक अपील के सन्दर्भ में ----
दोस्तों अपना कान खोले
अपनी नज़र अपना ध्यान
मेरी तरफ मोड़े
मैं राजनीती के समंदर में
सरकारी महारथिओ की मदद से
गोते लगा कर
देश कि सम्रिधि और
आर्थिक स्वतंत्रता के लिए
एक राज़ हासिल कर लाया हूँ
जिससे देश कि सम्रिधि बढ़ेगी
और आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी
बस आप को करना इतना है
कि तीन वर्ष तक आप भूल जाए
कि आप है
और आप की समस्याए है
तीन वर्ष बाद -----
भारत का अर्थ तंत्र
विश्व के सारे कीर्ति मान तोड़ कर
शिखर पर चढ़ जाएगा
और यह देश भारत ,
फिर से
सोने कि चिड़िया कहलाएगा
बस एक बार ,बस एक बार
आप यह भूल जाए
कि आप है
और आप की समस्याए है
अशोक जौहरी
No comments:
Post a Comment